Tak
Tak Live

From video: Sub Inspector की Video Viral, रेहड़ी वाली की सब्जी उठाकर खाने और मारपीट का आरोप, क्या है पूरी कहानी?
Published: March 31, 2026
Video Description
सिरसा शहर में एक पुलिसकर्मी और सब्जी विक्रेता में झगड़ा हो गया। ये विवाद ककड़ी खाने पर हुआ और उसी के पैसे पुलिसकर्मी से मांगे गए। इसी बात पर पुलिसकर्मी बहस पर उतर आया और सब्जी विक्रेता के बेटे को थप्पड़ जड़ दिया। आरोप है कि दो से तीन थप्पड़ मारे गए। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में पुलिसकर्मी और सब्जी विक्रेता दोनों आपस में बहस करते दिख रहे हैं। आसपास में कुछ अन्य ग्राहक भी खड़े हैं, वे भी कहते सुन रहे हैं कि पुलिसकर्मी ने थप्पड़ मारा है। इसका किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। पुलिसकर्मी वीडियो बनाने से रोकते व मोबाइल छीनते दिख रहा है और आखिर में सब्जी विक्रेता को 100 रुपए निकालकर देता है।
#sirsa #subinspector #haryanapolice #vralvideo #HAT032
Download Tak App:
https://newstak.app.link/fataak
Follow Haryana Tak on
Facebook - https://www.facebook.com/haryanatakchannel
Twitter - https://twitter.com/haryana_tak
Instagaram - https://www.instagram.com/haryana_tak/
----------
About the channel
हरियाणा तक में खबरों की भीड़ नहीं है बल्कि खबरों में गहराई है। आपसे जुड़े हर मुद्दों पर यहां चर्चा की जाती है। यहां आपको हरियाणा की राजनीति से लेकर किसानों, खेल और मनोरंजन के बारे में हर जानकारी पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ मिलेगी।
(An India Today Group Channel)